सीतामढ़ी जिले में हुई बड़ी घटना, चार युवकों को डूबने से हुई मौत
राहुल कुमार मोतिहारी।
सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है सीतामढ़ी जिले में डूबकर चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं आधा दर्जन लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आ रही है।
मामला जिले के सोनबरसा के परसा महिन्द्र गांव का है, मामले की जानकारी के अनुसार पानी में डूबकर चार लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।वहीं हादसे में आधा दर्जन लोगों को लापता होने की सूचना मिल रही है, इस बीच एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुच चुकी है,
एसडीओ कुमार गौरव ने बताया कि अभी भी लोगों की तलाश जारी है।पूजा का आयोजन के दौरान ये बड़ी हादसा हुआ है। नहाने के क्रम में चार लोगों की डूब कर मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, 4 डेड बॉडी अभी तक बाहर निकाली जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.