रामगढ़वा : 17 फरवरी को हड़ताल को लेकर शनिवार को मशाल जूलुस निकालने के लिए शिक्षकों ने दिया थाना एवं बीआरसी में आवेदन
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल इकाई के समस्त शिक्षकों की अपनी मांगों को लेकर आगामी 17 फरवरी को कमर कस लिया हैं। उस दिनों से विधालयों में सभी शिक्षकों ने ठान लिया हैं कि जब तक बिहार सरकार हमलोगों की मांगे पूरी नही कर लेती हैं तब-तक हड़ताल अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।उक्त बातों की जानकारी शिक्षक संघ इकाई जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने कहा।
वही प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष मो० तुफैल अहमद एवं संतोष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 17 फरवरी को शिक्षकों द्बारा विधालयों में तालाबंदी कर हड़ताल को लेकर कल ही 15 फरवरी को रामगढ़वा बीआरसी के परिसर में 4 बजे दोपहर में पहुंचकर एक बेमिसाल मशाल जूलुस में भाग लेकर एकता का परिचय दे।
मौके पर शिक्षक संदीप सिंह,अंजनी कुमार, ललन गुप्ता, संदेश मिश्रा,अकील अहमद,कमलेश कुमार, संजीव कुमार,शैलेश त्रिपाठी, मुकेश कुमार, सचितानंद ठाकुर, राजकुमार, इत्यादि शिक्षकों ने आवेदन पत्र दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.