Breaking News

रामगढ़वा : रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बीआरसी को घेरा डालकर किया धरना-प्रदर्शन

मांगे पूरी नही होने पर होगा अनिश्चित कालीन हड़ताल- एमडीम रसोइया संघ जिलाउपाध्यक्ष


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विधालयों के रसोईयों की हड़ताल होने से छात्रों की 10% प्रतिशत कम उपस्थिति रहा।
वही प्रखंड बीआरसी कार्यालय एवं परिसर को प्रखंड स्तरीय सभी विधालयों के रसोइया ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एमडीएम रसोइया संघ के जिला उपाध्यक्ष मो० नुरूलाह के नेतृत्व में  बीआरसी को घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया गया हैं।
वही एमडीएम संघ जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर रामगढ़वा शिक्षा पदाधिकारी एवं एमडीएम पदाधिकारी के नाम से आवेदन देकर अपनी मांगे रखकर धरना-प्रदर्शन जारी किया।

उन्होंने मुख्य बिन्दुओं मांगे●10 माह के बदले 12 माह का वेतन मिलना चाहिए।
●प्रतिमाह 1500 सौ रूपया के बदले 18000 हजार रूपया मिले।●जो रसोइया का मृत्यु हुआ हैं उनके जगह पर परिजनों को बहाली हो।
वही इत्यादि मांगो को लेकर पदाधिकारियों द्बारा पूरी नही करने पर यह हड़ताल अनिश्चित कालील हड़ताल में जारी रहेगा।
वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यपालक बीआरसी मुकेश सिंह  एवं एमडीएम पदाधिकारी कृष्णा कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रखंड एमडीएम रसोइया संघ द्बारा अपनी मांगे एवं हड़ताल जारी के लिए आवेदन दिया  जिसमें आवेदन को जिला कार्यालय को सूचित कर दिया गया हैं।

मौके पर रहमुन नेशा, हसीना नकबुन, रामकुमारी देवी, सुगांती देवी, आरती देवी, सुनिता देवी, रूमन देवी, नीलम देवी, पंकज कुमार, सिपाही महतो, प्रदीप पासवन, इत्यादि सैकड़ों रसोइया मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.