रामगढ़वा : रामगढ़वा एवं रक्सौल में जम्मू काश्मीर पुलवामा में शहीदों पर जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकला कैण्डल मार्च
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
वेलेंटाइन एवं शहीद दिवस पर हषोल्लासों के साथ जनप्रतिनिधि एवं न्यू भारतीय युवा संगठन के द्वारा पिछले साल 14 फरवरी 2019 जम्मू कश्मीर पुलवामा हमले मे शहीद हुए वीर जवानो के याद मे रक्सौल ब्लाॕक से लेकर कौडिहार चौक होते हुए कोइरिया टोला चौक तक और रामगढ़वा बाजार से थाना चौक होते हुएं देश प्रेमियों ने कैडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित किया,साथ ही जयकारे मे हिन्दुस्तान जिन्दाबाद,इन्कलाब जिन्दाबाद,वीर शहीद अमर रहे नारा लगाये गये।।
वही कार्यक्रम के रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 के जिला परिषद् सदस्य इन्द्रासन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वेलेन्टाइम एवं शहीद दिवस एक यादगार दिवस मनाया गया हैं और देश को आजाद करने के अहम भूमिका सैफ जवानों का हैं जो काश्मीर की सुरक्षा के लिए खड़े रहकर दिन-रात एक की हैं।
उन्होंने कहा कि आज के दिन शहीद परिवार सदस्यों का यादगार दिन मना गया हैं।
मौके पर प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, बब्लू सिंह,अभय गुप्ता, राजन कुमार, और रक्सौल के न्यू भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार,उपाध्यक्ष गुडडू कुमार,मिडिया प्रभारी अभिषेक कुमार पटेल, आशिष कुमार,महासचिव विशाल चौरसिया,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार,उपकोषाध्यक्ष भरत कुमार,उपमिडिया प्रभारी विवेक कुमार,उपमिडिया प्रभारी रमेश कुमार,शुभम कुमार तिवारी,
महाबली कुमार,अलीहसन आलम,मजहर अंसारी,चुन्नु कुमार,मोहित कुमार,राज कुमार,नागमनी कुमार,अमित कुमार व अन्य सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.