शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बनकटवा की बैठक सम्पन्न
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बनकटवा में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के आह्वान पर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बनकटवा की बैठक की गई ।
17 फरवरी 2020 को होने वाले हड़ताल के संबंध में सभी प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी राय दी कि किस प्रकार हड़ताल को सफल बनाया जाएगा । जिसमें सभी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल को सफल बनाने के लिए कई रणनीतियों पर चर्चा की गई जिसमें सभी शिक्षकों द्वारा हस्ताक्षर कर हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपील की गई ।
इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की आगामी सोमवार 10 फरवरीको सभी शिक्षकों से हड़ताल में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी एवं 16 फरवरी 2020 को शाम 5 बजे से मशाल जुलूस प्रखंड संसाधन केंद्र बनकटवा से प्रखंड मुख्यालय तक निकाला जायेगा ।
इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनकटवा के अनिल कुमार,शशि शेखर एवं बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु एवं टीईटी एसटीइटी नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाहा, जिलाउपाध्यक्ष चेतन आनंद , सतीश कुमार ,प्रभात कुमार, कुमार नितेश, राहुल मिश्रा,आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.