Breaking News

रामगढ़वा : बीआरसी में नवप्रशिक्षित शिक्षकों का हुआ सर्विस-बुक वितरण

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

रामगढ़वा । कई महीनों से अटके  फिक्सेशन और पदाधिकारी का सर्विस बुक पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षकों का सर्विस बुक बाधित रहा । वही सर्विस-बुक के लिए रामगढ़वा से पूर्वी चम्पारण जिला तक सभी बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल इकाई के प्रतिनिधियों के तहत सहयोग से दिन-रात मेहनत कर कामयाबी को सफल किया गया।
उक्त बातों की जानकारी शुक्रवार को रामगढ़वा बीआरसी के परिसर में सर्विस-बुक वितरण में शिक्षक संघ इकाई जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने कही। वही श्री पांडेय ने बताया कि जिस शिक्षकों को सर्विस-बुक अभी नही मिला है वे शिक्षक लोग अपने सीआरसी समन्वयक या बीआरपी से प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल इकाई जिला प्रवक्ता श्री निवास कुमार,रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल अहमद, संतोष कु० सिंह,जिला महासचिव संदीप कु० सिंह,सीआरसी समन्वयक कमलेश कुमार, अकील अहमद, शिक्षक संजीव कुमार, मुकेश कुमार, ललन गुप्ता, अंजनी कुमार, विनीत मिश्रा, नसीम अहमद संदेश मिश्रा इत्यादि शिक्षकों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.