ख्वाब फ़ाउंडेशन द्वारा मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
ख्वाब फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ढेकहाँ के दिव्य सक्सेस पॉइंट में मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुन्ना भाई ने बच्चों को अपनी प्रेरणात्मक बातों से खूब प्रेरित किया । यूथ मोटिवेटर से प्रसिद्ध मुन्ना भाई द्वारा 10वीं की परीक्षा देने वाले ग्रामीण बच्चों के बीच निशुल्क मोटिवेशनल कार्यशाला के माध्यम से परीक्षा के प्रति छात्रों के मन में बैठे डर को निकाला।
मुन्ना भाई ने बच्चों को बाकी बचे दिनों में अपने पूरे पाठ्यक्रम को कैसे रिवाइज़ करे , इसका बहुत ही सरल उपाय बताएं और साथ ही परीक्षा से पहले और परीक्षा देते समय किन बातों को ध्यान में रखे, खूब सरल तरीके से बताया जिससे बच्चों के मन में परीक्षा के प्रति एक आत्मविश्वास जागृत हुआ। ओएमआर को भड़ने से लेकर प्रश्नों के उतर कैसे लिखे, विस्तार से बताया गया जिससे बच्चों के मन का डर खत्म हो गया।
बच्चों ने अपने प्रश्न भी पूछे जिसका उतर मुन्ना भाई ने अपने चीर-परिचित अंदाज में देकर बच्चों को खूब प्रेत किये। संस्था के छात्रा संजू कुमारी, संगीता, सोनाली, निगरानी, निभा, नीलेश कुमार, पिन्टू, कुन्दन, धीरज, रंजन और इत्यादि विद्यार्थियों ने इस वर्ष मैट्रिक मे 80% से अधिक अंक लाने का संकल्प लिया
और मुन्ना भाई के ढेकहा आगमन पर श्री सत्यदेव प्रसाद कुशवाहा ((शिक्षक )द्वारा एक उनके ही लिखे किताब द्वारा सम्मानित किया गया वही संस्था के संचालक राजू कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ख्वाब फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सहनी , मधूसुधन उपाध्याय ,फ़ैयाज़ आलम को धन्यवाद दिये।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.