Breaking News

रक्सौल में अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक समपन्न

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के एक आवासीय होटल में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई। इस बैठक में मंच के केंद्रीय कमिटी के सदस्यों ने आये दिन केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा बहुजन समाज के हक-अधिकारों पर हो रहे हमले को चिंताजनक करार देते हुए कहा कि सीएए-एनआरसी व एनपीआर जैसे काले कानून को देश की अमन-पसन्द जनता पर थोपने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।जो देश के संवैधानिक मूल्यों व ढांचे पर मनुवादियों का क्रूरतम प्रहार है।
उन्होंने कहा मनुवादी ताकतें बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों की कटौती कर आरक्षण को खत्म करने के लिए समाज में वैमनस्यता फैला इसके खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है।इसके लिए देश की न्यायालय भी संविधान से ऊपर उठकर न्याय देने लगी है।जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रक्सौल के अम्बेडकर चौक पर स्थित भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के उन्नयन व गोलम्बर निर्माण,शहर में अम्बेडकर पुस्तकालय की स्थापना,मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने,नगर परिषद में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों व सफाई मजदूरों के नियमितीकरण व ग्रामीण भूमिहीन गरीब शोषित-पीड़ितों के साथ एससी- एसटी, ओबीसी व माइनॉरिटी के लोगों को मुख्यमंत्री बासगीत योजना के तहत निर्धारित आवासीय भूमि व आवास मुहैया कराने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वही,समाज में फैले अंधविश्वास, कुरीतियों,दहेज-नशा,बाल विवाह के खात्मा के लिए घर-घर जगजगी अभियान के दौरान बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया गया।

खबर की जानकारी भीमराव अम्बेडकर के संयोजक मुनेश राम ने दी।
इस बैठक में मंच के संस्थापक मुनेश राम,चन्द्रकिशोर पाल,अमलराम भक्त,रामप्रवेश कुमार, प्रकाश पासवान,गौतम कुमार,ताराचन्द राम,पूजा कुमारी,विक्रांत पासवान,विजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.