रामगढ़वा : ए. के. मिश्रा कोचिंग सेन्टर घर ध्वस्त हो जाने तीन छात्रों हुएं घायल, जांच अभियान चला
एम कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मीडिल स्कूल के समीप चल रहे ए.के.मिश्रा कोचिंग सेन्टर एक निजी कोचिंग संस्थान का बांस निर्मित घर के अचानक गिर जाने से एक बड़ा हादसा होते होते बचा।
इसमें तीन छात्राएं मामूली रुप से घायल भी हो गईं। इस घटना की खबर मिलते ही सूचना पर रक्सौल डीपीआरओ व रामगढ़वा प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल का भौतिक जांच भी किया गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के अनुसार इस कोचिंग में छात्रों की संख्या ज्यादा बतयी गई है। परन्तु शनिवार को करीबन सुबह 9 बजे घटना के समय लगभग 25 छात्र पढ़ रहे थे।बांस के खंभो व कच्चे टाट से निर्मित इस घर मे विद्यार्थियों को पढ़ाना खतरे से कभी खाली नही था।शनिवार को कोचिंग सेंटर का घर ढहने से बड़ा हादसा हो सकता था।
वही जब घर ढहा तो छात्रों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य बेंच और डेस्क ने किया। छात्र डेस्क के नीचे छुपकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। वही रामगढ़वा प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालक ए.के.मिश्रा(अजय कुमार मिश्रा) एक सरकारी शिक्षक भी है। वे घटना नौ बजे दिन की बताई जाती है।
उन्होंने गम्भीरता लेते हुएं बताया कि स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस बाबत प्रारंभिक जांच में बीडीओ ने पाया कि कोचिंग संचालक शिक्षक ए.के मिश्रा एक सरकारी एनपीएस बाँध टोला में कार्यरत भी है और स्थानीय मिलीभगत से विद्यालय अपनी सुविधानुसार ही जाते होगे।
वही शनिवार को घटना के दिन भी वह विद्यालय में बगैर आकस्मिक अवकाश के आवेदन दिए ही बारह बजे तक वह कोचिंग के पास ही था। यह कोचिंग इसके अतिरिक्त बिना निबन्धन के कोचिंग संस्थान भी चलाया जाता हैं।साथ ही बिना सुरक्षा ब्यवस्था के कोचिंग संचालन गंभीर मामला है। इसके उपर विधिसम्मत कार्यवाही के लिए रामगढ़वा बीडीओ ऊपरी अधिकारियों को लिखेंगे।
वही घायलों की पृष्टि के लिए रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ टी.पासा ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई छात्रों का इलाज एडमिट नही हुआ हैं कही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज हुआ हो।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.