Breaking News

पूर्वी चम्पारण : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का हुआ मिलन समारोह


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

आगामी सुगौली विधानसभा क्षेत्र चुनाव को लेकर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा आर्य समाज विवाह भवन के प्रागंण में सोमवार को नववर्ष की शुभकामनाएं के साथ निवासी करमवा गांव के कर्मठ एवं जुझारू समाजसेवी सह भावी विधानसभा उम्मीदवार भावी प्रत्याशी भाई अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा के नेतृत्व में 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को डायरी, कलम और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
वही भावी उम्मीदवार श्री मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि आपलोगों का प्रेम ही मेरा आशिर्वाद हैं। वही मिलन समारोह समापन के बाद जय हिन्द, जय भारत की जयकारा लगाकर कार्यक्रम को  समपन्न किया गया।

मौके पर प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव,जैल सिंह(मुखिया अध्यक्ष), मुखिया पति मो०बरकतुल्लाह, चन्द्रिका प्रसाद(मुखिया), शिवचंद्र (मुखिया), कृष्णा सिंह(मुखिया)

समाजसेवी ओमप्रकाश पासवन, राजेश श्रीवास्तव (सरपंच), पंचायत समिति पति अफरोज आलम,कमल पासवन, इत्यादि जनप्रतिनिधि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.