रामगढ़वा: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दाओं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा । दिल्ली में आगामी 8 फरवरी को विधानसभा हो रहें चुनाव को लेकर बिहार में भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्बारा जोड़तोड़ से लगनशील बैठक की जा रही हैं। उक्त बातों की जानकारी रामगढ़वा प्रखंड भाजपा कार्यालय के परिसर में मंगलवार को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव मुद्दा को लेकर प्रखंड भाजपा पूर्वी भाग मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में विचार-विर्मश की बैठक किया गया।
वही बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली की जनता की रूझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है जो पिछले चुनाव में आम पार्टी के केजरीवाल द्बारा वादा किया गया था वह वादा विफल रहा। जैसे वादे किये गये दस लाख सोलर लाईट लगाना था, वह लगा नही।वही बीजेपी केन्द्र सरकार द्बारा प्रायोजित योजना के तहत जिसमें सावा लाख सोलर लाईट लगवाने की काम पूरा किया। वही दिल्ली में टेम्पू वाहनों पर तीनगुना टैक्स पर टेम्पू चालक परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि वही दिल्ली में एक हजार कॉलेज केजरीवाल जी बनवाने का ऐलान किया है जो अभी एक भी कॉलेज नही बना हैं।अबकी बार बिहारियों का अपमान केजरीवाल पर बहुत भारी पड़ेगा और इनका वोट बीजेपी के पक्ष में सौ प्रतिशत वोट जायेगा।
वही रामगढ़वा प्रखंड भाजपा अध्यक्ष एवं जिला मंत्री बबलू सिंह ने बताया कि दिल्ली चुनाव में भाजपा चौकाने वाला परिणाम देगी। केजरीवाल ने बिहारियों का अपमान किया है,जिसमें पॉच सौ रूपये का ट्रेन टिकट बिहारी लोग लेकर आता है और दिल्ली में 5 लाख का इलाज कराकर चला जाता हैं।जबकि यह इलाज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत करायी जाती हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया लोकसभा क्षेत्र सांसद डॉ० संजय जयसवाल जी एवं जिला से मंत्री,विधायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्तागण लोग प्रस्थान कर चुके हैं।
मौके पर भाजपा के अभय गुप्ता, मुरली मोनहर प्रसाद(वरीय नेता), रामबहादुर पांडेय, राजन गुप्ता, रामपुकार ठाकुर, विरेन्द्र प्रसाद,शम्भू प्रसाद, राम चौरसिया प्रसाद, दिलीप कुमार गुप्ता, मनु सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.