Breaking News

जीवन प्रमाणीकरण कार्य का कराया गया भौतिक सत्यापन



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में श्रीपुर पंचायत के लगभग 200 से अधिक वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, एवं दिव्यांगों का पेंशन का बायोमेट्रिक सिस्टम से जीवन प्रमाणीकरण कार्य का भौतिक सत्यापन कराया गया।

जिसकी जानकारी देते बिहार राज्य दिव्यांग संघ के संयोजक उदय जयसवाल ने कहा कि स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में जीवन प्रमाणीकरण के लिए काफी भीड़ रही है।

जिससे वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों को काफी परेशानी हो रही थी इसके सहूलियत के लिए अपने निजी कोष से श्रीपुर पंचायत के 200 पेंशन धारियों को बायोमेट्रिक प्रणाली के तहत भौतिक सत्यापन कराया गया, वही मौके पर सैकड़ों की संख्या में संबंधित पंचायत के लोग उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.