रामगढ़वा : रघुनाथपुर तिलकहनी महादलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरोमणि संत रविदास की मनाया जयंती
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा । हर साल की भांति इस साल भी हषोल्लासों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर तिलहनी महादलित बस्ती में रविवार को भाजपा प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में एवं कार्यकर्ताओं के बीच शिरोमणि संत रविदास जयंती पर उनके फोटों की यादगार में पुष्पांजलि कर पूर्णतिथि मनाया गया।
वही ग्रामीणों के बीच सम्बोधित करते हुएं प्रखंड मंडल अध्यक्ष कुशवाहा ने बताया कि शिरोमणि संत रविदास जी बीजेपी एवं महादलित बस्तियों के मशीहा दिलों का धड़कन व्यक्ति थे जो हमलोगों के लिए सादा सहाय बनें रहेगें। वही कार्यक्रम के बाद शिरोमणि संत रविदास की जयकारे लगाकर समापन किया गया।
मौके पर भाजपा जिला मंत्री बबूल सिंह,गंगाराम,महिला मोर्चा महिला रूपा राज,वरीय नेता अभय गुप्ता, संत सिंह,रामगढ़वा पंचायत अध्यक्ष मुकेश पांडेय,कार्यकर्ता रामपुकार ठाकुर, हरिमोहन कुशवाहा, शंकर मांझी,शम्भू मांझी,हरेन्द्र कुशवाहा ,इत्यादि सैकड़ों मांझी एवं महिलाएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.