घोड़ासहन: हड़ताल के समर्थन में महिला शिक्षिकाओं ने गोधन कुटाई कर सरकार का किया विरोध
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समनवय समिति के आह्वान पर गुरुवार को 11वे दिन भी बीआरसी घोड़ासहन पर शिक्षक संघ द्वारा धरना दिया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सदस्य रत्नेश कुमार की अध्यक्षता में हुई,संचालन मो निजामुद्दीन ने किया।
वही कार्यक्रम में शिक्षक नेता नवल किशोर सिंह ने सरकार को चेतावनी भरे स्वर में कहा कि हम सरकार के किसी भी फरमान से शिक्षक डरने वाले नही है.
धरना में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुनील यादव हाफिजुर रहमान,राहुल सिंह प्रकाश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक लोग शामिल थे.
वही दूसरी ओर महिला शिक्षिकाओ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोधन कुटाई कार्यक्रम के तहत सरकार का विरोध गोधन कूटकर किया महिला शिक्षिकाओ में सुनीला जयसवाल,अर्पण केशरी, सविता सिंह,आशा कुमारी, कविता ,नुसरत जहाँ, रूबी सिंह सहित सैकड़ो शिक्षिका उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.