Breaking News

रामगढ़वा : जदयू के सांसद वैद्यनाथ महतो नही रहें, उनके निधन पर कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त

एम० कुमार, रामगढ़वा।


जनता दल यूनाइटेड पार्टी के बाहुबली एवं दिग्गज नेता सह बाल्मिकी लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद वैधनाथ महतो के अनाचक हृदय गति रूक जाने से दिल्ली हॉस्पिटल में शुक्रवार को संध्याकालीन करीबन साढ़े सात  बजे उनकी मौत हो गई।सांसद की मौत की खबर सुनते ही बीजेपी एवं जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उक्त बातों की जानकारी रामगढ़वा प्रखंड के बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने   मैसेज के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि हमारे बीजेपी एवं जदयू कार्यकर्ता के बहुत पुराने एवं पार्टी के अहम बाहुबली दिग्गज सांसद माननीय वैधनाथ महतो व्यक्ति जाने जाते थे।उनकी मृत्यु की खबर से बीजेपी में दुखदर्दीय हुआ।वे बहुत दिनों से बिमारियों से पृत्र थे जिनका इलाज दिल्ली हॉस्पिटल एम्स में चल रहा था।

उन्होंने कहा कि मेरे निवास पर सांसद के निधन पर दो मिनट शोक सभा का आयोजन कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

मौके पर बीजेपी जिला मंत्री बबलू सिंह,वरिष्ठ नेता अभय गुप्ता,राजू भगत,राजा सहनी,आमोदेई अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,राजन गुप्ता, रामपुकार ठाकुर,मुरलीमोनहर प्रसाद,सहित तमाम प्रखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.