Breaking News

सारण : पब्लिक स्कूल में स्वo प्रमोद चंद्र शर्मा पि.टी. सर 13 वी पुण्य पर खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

-
सारण छपरा स्‍था‍नीय सेन्‍ट्रल पब्लिक स्‍कूल के परिसर में स्‍व० प्रमोद चन्‍द्र शर्मा (पी.टी. सर) की 13वीं पुण्‍य तिथि पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालयीय बच्‍चों ने कर विभिन्‍न प्रकार के खेलों में  बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्‍य अतिथि श्री राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह (अवकाश प्राप्‍त प्रधानाध्‍यापक) तथा विशिष्‍ट अतिथि श्री सुरेश प्रसाद तथा श्रीमती रानी शर्मा (धर्मपत्नि पी.सी. शर्मा) ने दीप प्रज्‍जवलित कर आयोजन का उद्घाटन किया। विद्यालय के निदेशक डा० हरेन्‍द्र सिंह एवं प्राचार्य श्री मुरारी सिंह ने मोमेन्‍टो एवं प्रशस्‍ती पत्र प्रदान कर आगत
-
अतिथियों का स्‍वागत किया मुख्‍य अतिथि श्री राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह ने अपने सम्‍बोधन में विद्यालय की उत्‍तरोत्‍तर विकास पर अपनी प्रसन्‍नता वयक्‍त करते हुए निदेशक एवं प्राचार्य की विद्यालय के प्रति लग्‍नशीलता एवं सच्‍ची सेवा बताते हुए अपनी शुभकामना प्रकट की। खेलकुद की तैयारी विद्यालयीय शिक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह, श्री प्रकाश कुमार श्रीवास्‍तव तथा श्री अनीश कुमार सिंह ने किया।  
क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथेलेटिक्स आदी खेलों मे विद्यालयीय बच्‍चों ने अपनी प्रतिभा का चमत्‍कार किया। 
प्रतिभागी बच्‍चों को प्रशस्‍ती पत्र प्रदान कर सम्‍मानित  किया गया। संचालन विद्यालय प्रबन्‍धक श्री विकास कुमार के द्वारा किया गया। धन्‍यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य श्री फतेहबहादुर सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.