घोड़ासहन: स्टार क्लब गुरमिया ने फुलवार को हराया
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण:
कुशल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चंपारण के तत्वधान में मंगवार को आयोजित फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
जिसका विधिवत उद्घाटन चिरैया विधायक लाल बाबू गुप्ता ने किया। मैच इनरवा फुलवार एवं न्यू स्टार क्लब गुरमिया के बीच खेला गया।
जिसमे स्टार गुरमिया ने फुलवार को शूट आउट मुकाबले में में 5/3 से हरा दिया।
वही मौके पर न्यू स्टार क्लब गुरमिया के कैप्टन अरुण कुमार विवेक कुमार लालू पवन कुमार राधेश्याम कुमार सहित दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.