घोड़ासहन से लहना वसूल जा रहे गल्ला व्यवसाई से हथियार से लैश अपराधियों ने लूटा 2.70 लाख
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण: बनकटवा नहर चौक के रविवार देर संध्या हथियार से लैश अपराधियों नें गल्ला व्यवसायी से 2 लाख 70 हजार लूट लिया.
घटना की पुष्टि करते जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि अरुण महतो नाम का युवक घोड़ासहन से लहना की वसूली करके जा रहा था।
इसी बीच अपराधियों नें लूट को अंजाम दे दिया.घटना के संबंध में पीड़ित से जानकारी जुटाई जा रही है.स्थानीय लोगो की माने तो अपराधी लाल रंग के अपाची बाईक से आकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया....!!

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.