बनकटवा: एलएस की मनमानी के खिलाफ कुलसुम करेंगी अनशन
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
बनकटवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत एलएस अनामिका कुमारी के मनमानी के खिलाफ सहायिका अभ्यर्थी कुलसुम अनशन करेंगी. इस बाबत कुलसुम नें बताया कि एलएस के कार्यशैली के विरूद्ध सीडीपीओ सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों को कम से कम 100 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन दिया गया है.
दिए गए आवेदन के आलोक में कहा गया है,कि बीजबनी उत्तरी पंचायत वार्ड संख्या-11 व केन्द्र संख्या 108 के सहायिका पद के अभ्यर्थी कुलसुम खातून नें एलएस पर कई आरोप लगाया है.
उक्त बहाली प्रक्रिया विगत नौ माह से चल रही है.जिसमें चयन के लिए प्रथम आमसभा 27 जुलाई 2019 को हुई थी,मगर ऑन लाइन आवेदन में मैट्रिक का सर्टिफिकेट संलग्न होने के कारण उस सभा को स्थगित कर दिया गया था.
लेकिन नौ माह के बाद 14 फरवरी 20 को आयोजित आमसभा के पूर्व हीं एलएस अनामिका नें कार्यालय कर्मियों को अपने प्रभाव में लेकर गुपचुप तरीके से वर्ग आठ का सर्टिफिकेट लगवा दिया.कुलसुम नें कहा कि 15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने की सूरत में सीडीपीओ कार्यालय के समीप अनशन करेंगी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.