पूर्वी चम्पारण: आई हो दादा कईसन पियवा के चरितर बा गाने पर, टूटी सैकड़ों कुर्सियां शुरू हो गई हंगामा
बिहारी कुमार कल्याणपुर मोतिहारी
स्थानीय प्रखंड अवस्थी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित कल्याण महोत्सव के दुसरे दिन शनिवार की संध्या भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का स्टेज प्रोग्राम हंगामे के बीच सम्पन्न हुआ। अक्षरा सिंह समय से कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। दर्शक पूर्व से ही अक्षरा सिंह को देर से आने को लेकर हंगामा कर रहे थे , कार्यक्रम की शुरुआत देबी बंदना से चालू हुआ जिसका सभी ने आनंद लिया।
उसके बाद अक्षरा ने गाया जईसन चहले रही ओईसन पियवा मोर वाटे सावर ना गोर बाड़े हो, गाने पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम का अंतिम गाना आई हो दादा कईसन पियवा के चरित्र बा गाना गाई। इसी के बाद दर्शक आगे आने की कोशिश में आपस धक्का मुक्की करने लगे। बात यहां तक पहुंच गयी कि कुर्सियां चलने लगी।
सैकडों कुर्सियां टूट गयी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन व आयोजकों ने मामले पर काबू पाया। हालांकि भीड को देखते हुये प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी थी। आमजनों, पुलिस प्रशासन, आयोजक मंडल के सहयोग से अनहोनी पर काबू पाया गया।
जिसमें आधा दर्जन लोगो को चोटे लगी। जिसमें मामूली घायल लोगो को पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर जाने दिया गया। जबकि एक परसौनी वाजिद पंचायत निवासी राजीव कुमार को.बेहतर इलाज के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जो अभी खतरे से बाहर बताया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.