रामगढ़वा : रक्सौल में न्यू भारतीय युवा संगठन के सचिव ने अपना ब्लड देकर एक महिला की जान बचाया
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के न्यू भारतीय युवा संगठन के सचिव आशिष कुमार ने जरूरत मंद को रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती महिला सावित्री देवी,जो पश्चिमी चंपारण निवासी नरकटियागंज स्थित शांतिबाग, वार्ड नंबर-22 की मूल निवासी जिनका तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी।इस क्रम में इनको O+ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का तत्काल जरूरत पड़ी।
इस खबर बिमारी की जानकारी सूचना रक्सौल न्यू भारतीय युवा संगठन अध्यक्ष प्रिंस कुमार को मिलते ही अपने संगठनों से ब्लड ग्रुप विषयों पर चर्चा की गई जिसके तहत पता चला कि संगठन के सचिव आशिष कुमार जी का भी ब्लड ग्रुप O+ पॉजिटिव ही है। जिसके इलाज जांचकर आशिष कुमार ने महिला को तत्काल अपने ब्लड देने एसआरपी हॉस्पिटल में आकर उनका चेकअप कर के डंकन हॉस्पिटल में लाया गया,जिसमें ब्लड डोनेट कर फिर वहाँ से एसआरपी हॉस्पिटल में लाकर महिला को ब्लड चढ़ने से पहले की अपेक्षा बहुत राहत मिला।
उक्त खबर की जानकारी रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने सोमवार को दी।उन्होंने बताया कि मानव सेवा सबसे बडा धर्म है इसलिए न्यू भारतीय युवा संगठन बनाया गया है ताकि जरुरतमंद इन्सानो को छात्र छात्राओ को मदद की जाए और इस सराहनीय कार्य करके संगठन के सभी युवा सदस्य धन्यवाद के पात्र है जो कि ऐसे ऐसे परिस्थिति मे भी अपना ब्लड देकर किसी की जान बचा रहे है।हर इंसान का कर्तव्य है कि जरुरतमंद इन्सान को एक दूसरे का मदद करना चाहिए।
वही जिला पार्षद ने महिला के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।मौ के पर न्यू भारतीय युवा संगठन सदस्य प्रिंस कुमार, गुड्डू कुमार, आशीष कु०,विवेक कु०,मुकेश कुमार,विशाल,अभिषेक,रमेश कु०, भरत कु०,इत्यादि ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.