Breaking News

एसएसबी एवम स्कूली बच्चो द्वारा कोरोना वायरस के प्रति संयुक्त रूप से चलाया गया जागरूकता अभियान



घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता एवं उसके बचाव को लेकर मंगवार को अथमोहान गाँव में एसएसबी 71 वी वाहिनी अथमोहान के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया. जिसमे ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के बच्चे एवम एसएसबी के द्वारा संयुक्त रूप से गाँव मे बैनर पोस्टर लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

वही जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों में कोरोना वायरस से सम्बंधित पम्पलेट भी बाटा गया. इस दौरान एसएसबी 71वी वाहिनी के असिस्टेंट कमाण्डेन्ट चंदन कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की शुरुवात चीन के वुहान शहर से हुआ. 

उसके सबसे अधिक प्रभाव चीन में ही है, चीन नेपाल के करीब होने के कारण इसका संक्रमण नेपाल के रास्ते भारत मे भी आने का खतरा है और हमलोग नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करते है इस हिसाब से हमलोगों को जागरूक रहने की आवश्यता है।

अगर संबधित बीमारी का किसी मे लक्षण दिखयी दे तो तुरंत इसकी जानकारी साझा करें, वही उन्होंने ग्रामीणों में स्वछता का पाठ पठाया साथ ही स्वछता संबधी संदेश भी दिए, मौके पर जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से अथमोहान के इंस्पेक्टर उपेन्द्र मिश्रा, जमुनिया कैम्प के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह,ज्ञान दीप स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार सहित दर्जनों के संख्या में एसएसबी के जवान एवम स्कूली बच्चों उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.