Breaking News

रामगढ़वा : अपनी मांगो को लेकर शिक्षकों ने मैट्रिक परीक्षा के वीक्षण का किया बहिष्कार

एम कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


रामगढ़वा। बिहार के सभी जिला के अंतर्गत प्रखंड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयोजक प्रमोद कुमार यादव के आह्वान पर प्राथमिक व मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षकों ने सोमवार से शुरू हुए मैट्रिक परीक्षा के वीक्षण कार्य का बहिष्कार किया। इसके साथ शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय परिसर में बैठक कर एकजुटता का भी परिचय दिया। 
वही जिला में एक दिवसीय हड़ताल धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की आह्वान की गई। उक्त बातों की जानकारी खबर समय शिक्षक संघ जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने कही। शिक्षकों ने विधालयों में अनिश्चित कालीन तालाबंदी भी कर दी हैl

वही शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल, एवं संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जबतक समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त को सरकार नहीं मानेंगी इनका आंदोलन जारी रहेगा और साथ ही प्रतिदिन नये दृश्य के साथ बैठक एवं रैलियां सभा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

मौके पर शिक्षक शैलेश त्रिपाठी, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, आदित्य सुमन, पंकज कुमार, अब्दुल रब,मो० वजीर, एकरामुल्लाह, मिसरूल हसन, चंदन विश्वास, राकेश राम, संतोष कुमार, ललिता कुमारी, सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, खुशबु कुमारी, अरविंद कुमार, रौशन कुमार, सत्य प्रकाश कुमार, दिलीप चौधरी, फणीन्द्र महतो, बीरेंद्र महतो, नीतेश कुमार, कामेश्वर कुमार, सुनील ठाकुर, ओम प्रकाश सिंह, शुभम कुमार, गिरीन्द्र कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, अवध किशोर प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, राजेश्वर राम, धर्मेन्द्र कुमार सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.