Breaking News

रामगढ़वा: ख्वाब फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।



सकरार मिडिल स्कूल के प्रांगण में ख्वाब फाउंडेशन एवं सकरार पंचायत के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का उदघाटन मुखिया जैल सिंह ख़्वाब फाउंडेशन के संथापक मुन्ना कुमार ,  डॉ. एस. प्रसाद, डॉ. रविता कुमारी, डॉ. निरंजन सागर ,डॉ. दीपक कुमार,डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. भगवान प्रसाद ,डा सब्बाना ने दीप जलाकर किये। 
दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
शिविर में चिकित्सको ने बच्चे, स्त्रियों एवं बुजुर्गो का निःशुल्क इलाज कर दवा दिया और साथ ही ब्लड जाँच भी किया गया । स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सब्बाना  ने 110 महिलाओं कि इलाज कर उन्हें दवा दिया।  डॉ एस प्रसाद 80 मरीजों का , दंत विशेषज्ञ डॉ रविता कुमारी ने 150 मरीजो का,  डॉ दीपक कुमार एवं डा मुन्ना सिंह 250 मरीजों  का इलाज कर उन्हें दवा दिया और डॉ भगवान प्रसाद ने 310 मरीजों का ब्लड जाँच किया। 


ख़्वाब फाउंडेशन के संथापक मुन्ना कुमार एवं अध्यक्ष धर्मेन्द्र सहनी ने बताया कि इस तरह सुदुर देहात में निःशुल्क शिविर लगाने का उद्देश्य चंपारण को रोग मुक्त बनाना है और सकरार पंचायत के ग्रामीणों ने इस शिविर में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। रामगढ़वा प्रखंड के पूर्व प्रमुख्य मो. इजहार हुसैन ने कहा कि इस तरह का शिविर प्रत्येक पंचायत में लगना चाहिए जिसे हमारे समाज एवं हमारे देश स्वस्थ होगा।


 साथ ही साथ ख़्वाब फाउंडेशन के सचिव अरुण कुमार पंडित को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बोले कि स्वस्थ के साथ - साथ आप सभी लोग मिलकर  शिक्षा को भी आगे बढ़ाए। वही अवध पासवान ने बोले  कि हमारे चंपारण के लिए ऐसा शिविर गर्व की बात है। वही सकरार पंचयात के मुखिया जैल सिंह ने सभी डाक्टर को सम्मानित किये . इस शिविर में लगभग 900 मरीजों का इलाज हुआ साथ मे निःशुल्क दवा भी दिया गया एवं निःशुल्क ब्लड जाँच भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.