Breaking News

रामगढ़वा : राजस्व भूमि सुधार विभाग ग्राम कचहरी में दस वर्षो से लगी सुअर खब्बा कचड़ो की हो रही है सफाई


ग्रामीणों का आवाज सबसे पहले ग्राम कचहरी के समीप नाला की सफाई एवं निकासी हो ताकि गंदगी फैले नही
15 लाख रूपये की लागत से ग्राम कचहरी सफाई अभियान-विधायक प्रतिनिधि

एम.कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के स्थित बिहार सरकार राजस्व स्व भूमि सुधार विभाग ग्राम पंचायत कचहरी रामगढ़वा में लगभग 10 वर्षो से लगे सुअर अड्डा कचड़ो की सफाई अभियान रविवार को शुरूआत किया गया हैं। यह सफाई अभियान खर्च 15 लाख रूपये की लागत से सुगौली क्षेत्र के माननीय विधायक रामचन्द्र सहनी के फण्ड से बनाई जा रही हैं। इस ग्राम कचहरी के पास लगे कचड़ो को सफाई कर इसके चारो तरफ घेराबन्दी कर फुल की बागवान पार्क बनवाया जायेगा।
उक्त बातों की जानकारी विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पांडेय ने सफाई अभियान के दौरान कही। वही ग्राम कचहरी के मुहल्ले वासियों ने बताया कि ग्राम कचहरी सरकारी आवास पर लगे सुअरों का अड्डा कचड़ों पर मिट्टी भरवाकर समय-समय पर सफाई कराकर छोड़ दिया जाता हैं फिर दस दिनों के बाद पहले जैसा कबड़खाना बन जाता हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि इस कबड़खानों से गंदगी बिमारियों से सैकड़ों लोगों को कई प्रकार की बिमारी जैसे हैजा,चेचक,खसरा इत्यादि बिमारियों से शिकार हो चुके हैं और ग्राम कचहरी में सरकारी कर्मचारियों को नही रहने से राजस्व भूमि सुधार विभाग कार्य काम ग्रामीणों को बाधित हो जाती है साथ ही प्राइवेट रूम लने से और जनताओं की काम करवाने के लिए बहुत परेशानियाँ झेलना पड़ता हैं।

वही ग्रामीणों को कहना है कि सबसे पहले नाला की निकासी जरूरी है ताकि घर से निकले नाले का पानी सड़कों पर नही बहे। मौके पर बाला जी,मुन्ना कुमार, राहुल कुमार,प्रमोद कुमार, सुजीत कु० ,नन्हें कु०,नन्दकिशोर कु०,दिलीप कुमार,धनश्याम कु०,नरेश कु०,रामजी प्रसाद,अवधेश कु०,इत्यादि मुहाल्ले वासियों के लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.