रामगढ़वा : पुलिस ने कसवा टोला के समीप लुट मामले में एक बोलेरो गाड़ी सहित तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के कसबा टोला के समीप रुपये लूट के मामले में रामगढ़वा पुलिस ने शनिवार एवं रविवार को लगातार छापेमारी के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। वही पुलिस ने अपराधिक वारदात अंजाम में उपयोग किये गए रजिस्ट्रेशन नंबर BR05 P A 1256 की बोलेरो गाड़ी एवं लूट की साठ हजार नेपाली करेंसी को भी बरामद किया है।
वही एक गिरफ्तार कृष्णा सहनी अपराधियों को शनिवार को स्थानीय लोगों ने घटना के दिन ही पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। जिसकी तहकीकात कर इसकी पहचान पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में छापेमारी कर रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के मंजुराहा निवासी सुदामा सहनी का पुत्र सुनील कुमार सहनी और डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के पकड़ी ग्राम निवासी लक्ष्मण सहनी का पुत्र अर्जुन सहनी को गिरफ्तार किया गया है।
जिसमें एक अपराधी गिरफ्तार सुनील कुमार बोलेरो गाड़ी का चालक है। इसकी पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष ने शनिवार को बताया कि उपरोक्त अपराधियों ने नरकटिया बाजार निवासी मुन्ना पटेल को रामगढ़वा पंहुचाने का झांसा देकर बोलेरो पर शनिवार को बैठा लिया था। बाद में अपराधियों ने उक्त युवक से साठ हजार नेपाली कैरेंसी नोट रुपये को छिनकर शोभा टोला के समीप एनएच सड़क के किनारे बोलेरो गाड़ी से धक्का देकर ढकेल दिया था। इस घटना में रामगढ़वा पुलिस को महज चौबीस घंटे में ही महत्वपूर्ण कामयाबी को सफल किया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। घटना की जानकारी देते गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अपराधियों ने कई अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग रक्सौल में सक्रिय थे और बाहरी लोगों को झांसे में लाकर अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे और रास्ते में उनसे रुपये व सामग्रियों की लूट कर लेते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध संदर्भ में तीन अपराधियों को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया जायेंगा। मौके पर छापेमारी के दौरान थाना पुअनि श्रीराम राम,एस.आई अवधेश सिंह एवं सैप जवान बल सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.