रामगढ़वा : पुलिस ने लक्ष्मीपुर से फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरी लक्ष्मीपुर गांव से बुधवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया हैं।
उक्त बातों की जानकारी पृष्ठी करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई वारंटी एवं फरार व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी फरार व्यक्ति में डुमरी लक्ष्मीपुर गांव के निवासी बच्चा सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं। वारंटी केस के आरोप में फरार चल रहे थे।जिसको गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं।
मौके पर थाना एस.आई अशोक सिंह चकुदार संजय सिंह एवं सैप जवान,सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.