Breaking News

घोड़ासहन: छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत छात्रों को किया गया जागरूक



घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से आयोजित केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक घोड़ासहन के द्वारा चयनित छात्र/छात्राओं को छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत स्थानीय थाना में भ्रमण कराया गया।

विदित हो कि सरकार के द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सभी प्रखंडों में कराया जाता है जिसमे एक एक विद्यालय का चयन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छात्र/छात्राओं, अभिभावकों एवं आम लोगों को पुलिस के प्रति विश्वास सहयोग तथा अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करना होता है।

साथ ही नागरिक सुरक्षा व शांति के लिए पुलिस और छात्रों के बीच फ्रेंडशिप स्थापित करना भी होता है। वही उक्त मौके पर प्रशिक्षक मो0 नुरुल होदा, पूनम कुमारी, प्रधानाध्यापक राजीव कपूर धीरज, घोड़ासहन थानाध्यक्ष कुमार रौशन एवं लाल साहेब आदि ने छात्रों को सम्बोधित हुए कहा कि छात्रों एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर के ही समाज में शांति कायम की जा सकती है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.