रामगढ़वा : बैरिया के शिक्षक निधन पर शिक्षकों ने विधालय में दो मिनट का मौन धारण कर किया शोक व्यक्त
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के बैरिया पंचायत के राजकीय मध्य विधालय के कार्यरत शिक्षक राम भरोशा बैठा की निधन खबर मिलते ही रामगढ़वा प्रखंड शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ उठी।
उक्त बातों की जानकारी बताते हुए बताया कि शिक्षक संघ इकाई समन्वय समिति जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने गुरुवार को फोन पर सुबह में मैसेज जानकारी मिला कि बैरियां के कार्यरत शिक्षक निधन राम भरोशा बैठा की मौत उनके पैतृक आवास रक्सौल में हो गयी।इस दुखद समाचार से प्रखंड स्तरीय सभी शिक्षकों को दुखद प्रकट हुआ।जानकारी में बताया कि वे कई दिनों से बिमार पृत्र चल रहे थे। वे एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक भी थे।उन्होंने कहा कि उनके निधन से जिला स्तरीय शिक्षक समाज में शोक की लहर हैं।
वही उनके निधन पर सरकारी विधालयों में दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त की गई। वही रामगढ़वा प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष मो० तुफैल अहमद ने बताया कि सभी विद्यालयों में शोक सभा का आयोजन कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया और विधालयों में दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।वही शिक्षक संघ इकाई समन्वय समिति जिला संयोजक प्रमोद कुमार यादव ने भी मैसेज के जरिये शिक्षक राम भरोशा बैठा की निधन पर गहरी शोक व्यक्त किया साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।
मौके पर उनके निधन पर जिला प्रवक्ता श्री निवास जी,संकुल समन्वयक कमलेश कुमार,अकील अहमद, फणीन्द्र महतो,नन्दू कुमार,शिक्षक डॉ० संजय सिंह,संजीव कुमार,मुकेश कुमार,शैलेश त्रिपाठी,संदीप सिंह,धनंजय सिंह,अंजनी सिंह,संतोष सिंह,मुकेश सिंह,सचितानंद ठाकुर,देवी राम,सिन्धु कुमारी, पूनम कुमारी, मीनी कुमारी, डोली वर्मा,सुनिता कुमारी,रूपा कुमारी,एवं रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट किया।
.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.