Breaking News

मोतिहारी के पताही में सड़क हादसा ,अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई तीन घायल



 मोतिहारी/पताही :
 मोतिहारी में सड़क हादसा हुआ है घटना पताही थाना क्षेत्र के पंसलवा ढंगरटोली के बीच मे हुआ है । बताया जा रहा है कि पिकअप चालक तेज गति से ढाका के तरफ से आ रहा था । तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

उक्त गाड़ी का नंबर BR 06GC 3622 है। बताया जा रहा है कि चालक शराब के  नशे में था जिसके वजह से वह अनिंयत्रित होकर गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई , टकराने के बाद गाड़ी का परख्च्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गया है।

वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.