घोड़ासहन: आरपीएफ के तत्परता से खोयी हुई बच्ची को परिजनों किया गया सुपुर्द
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: रक्सौल दरभंगा रेल खंड से घोड़ासहन में ट्रेन न: 75230 सवारी गाड़ी से एक अज्ञात बच्ची को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा बरामद किया गया,पूछताछ के क्रम में बच्ची ने अपना घर रक्सौल के परेवआ बताया, तत्पश्चात आरपीएफ ने तेजी दिखाते हुए अपनी सूझबूझ से परिजनों से संपर्क स्थापित कर घर वालो को पूरे मामले की सूचना दी।
![]() |
| आरपीएफ जवान के साथ बच्ची |
सूचना मिलते ही जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी लड़की के रिश्तेदार जयराम शाह पहुचे। उन्होंने बताया कि सुबह में रक्सौल जाने के क्रम जयमूर्तिनगर हाल्ट से गलत ट्रेन में चढ़ गयी थी। वही लड़की की पहचान रक्सौल के परेवआ निवासी 8 वर्षीय रिया कुमारी के रूप में की गयी है।
गौरतलब हो कि रिया कुमारी नाम की बच्ची अपने दीदी के यहां जयमूर्तिनगर आई थी। अपने दीदी जीजा के साथ रक्सौल जाने के लिए स्टेशन आई थी। इसी बीच परिजन का ध्यान भटक गया जिसके कारण बच्ची ट्रेन में चढ़ गई ।
ईधर परिजन बच्ची को पाकर काफी खुश दिखे व आरपीएफ के जवानों को तत्परता दिखाने हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। वही आरपीएफ घोड़ासहन के ओपी प्रभारी श्री विजय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को सकुशल परिजन को सौप दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.