घोड़ासहन: पल्सर बाइक से गांजा की तस्करी करते दो छात्रों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
घोड़ासहन(पूर्वी चंपारण): 71 वी वाहिनी एसएसबी के जवानों ने दो छात्रों को लगभग पाँच किलोग्राम गांजा के साथ शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि महुआवा एसएसबी के द्वारा देर शाम की गयी छापेमारी में पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
![]() |
| बाइक के साथ गिरफ्तार युवक |
पकड़े गये युवक के पास से पांच गाजा बरामद किया गया मामले की जानकारी देते हैं एसएसबी 71वी वाहिनी अथमोहान के असिस्टेंट कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर उक्त करवाई की गई है. वही पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी अभिषेक कुमार व अमित कुमार है।
जो क्रमशः छौंडादानो कॉलेज में कला में प्रथम वर्ष का छात्र है वही दूसरा युवक मोतीहारी आईटीआई में फिटर ट्रेड में पढ़ता है,उन्होंने बताया कि दोनों युवक 3000 रुपये के लालच में लखौरा PNB बैंक का पास से एक युवक से गाजा की खेप ले कर छौडादानो में किसी व्यक्ति के पास पहुचने जा रहा था। जिसे जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
वही दूसरी करवाई घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बीरता चौक के झण्डा घाट के निकट किया गया। जिसमे अथमोहान एसएसबी के द्वारा किया गया जिसमें 677 बोतल नेपाली शराब जप्त किया गया वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, तस्कर की पहचान अखिलेश कुमार यादव अगरवा बिजबनी निवासी के रूप में की गई है।
वही एक अन्य तस्कर भागने में सफल भी रहा है,दोनों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित थानों को सौप दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.