Breaking News

बिहार के नियोजित शिक्षकों के समर्थन में उतरा छात्र संघ SFI का जिला इकाई बेतिया

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।

शनिवार को छात्र संघ SFI जिला इकाई बेतिया के प्रतिनिधि मंडल ने जिला संयोजक अभिमन्यु राव के अध्यक्षता मे नियोजित शिक्षकों के समर्थन में  माननीय मुख्यमंत्री महोदय  बिहार के पास   जिलाधिकारी  महोदय बेतिया के द्वारा छात्र हित में नियोजित शिक्षकों के जायज मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के संबंध में ज्ञापन दिया।
वही जिला सहसंयोजक सोनू चौबे ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, उन्हें उचित सम्मान देना हम सभी का कर्तब्य है। नियोजित शिक्षक राज्य के नियमित शिक्षक की तरह अपना श्रम एवं योगदान विद्यालयों में समर्पित करते हैं। छात्र हित में नियोजित शिक्षकों के जायज मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इन्हें भी नियमित शिक्षकों के भांति सुविधा से अच्छादित कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल की जाए। साथ ही हम पश्चिम चम्पारण छात्र SFI के तरफ से यह मांग करते हैं कि राज्य के सभी सरकारी अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही अनिवार्य रूप से शिक्षा प्रदान करने की बाध्यता की जाय। ऐसा करने से बिहार के शिक्षा में गुणवत्ता आना लाजमी हैं ।

 उपयुक्त दिशा में अगर बिहार सरकार कोई ठोस कदम नही उठती है तो भारत का छात्र फेडरेशन ( SFI ) भी शिक्षकों के आंदोलन में कूद पड़ेगा और इसकी जवाबदेही सरकार की होगी। मौके पर नीतेश कुमार, हसमत आलम, सन्नी खान, आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.