कोरोना वायरस और जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव को लेकर चला जनजागरूकता अभियान, लगाया गया नि:शुल्क जाँच शिविर
विक्की कुमार सिंह भारद्वाज, सीतामढ़ी।
सुरसंड : शनिवार को बनौली पंचायत भवन परिसर में कोरोना वायरस और जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया, साथ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो युनुस सलीम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक किशन कुमार ठाकुर ने किया।
पटना एम्स से आए आधा दर्जन डॉक्टरों ने बारी बारी से कोरोना वायरस और जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया और उससे कैसे बचा जाए इसे विस्तार से बताया। मौके पर सैकड़ों लोगों ने एम्स से आए डॉक्टर डॉ अनमोल कुमार, डॉ अभी अंकुर, डॉ हिमांशु, डॉ सुबोध कुमार, डॉ अमन, डॉ रिषभ से नि:शुल्क परामर्श कराया। जिसमें सभी प्रकार के जाँच को मुफ्त में कराया गया। कार्यक्रम संयोजक किशन कुमार ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में चल रहे बिमारियों से लोगों को जागरूक कराना हमारा मकशद है।
कार्यक्रम में पंचायत बनौली के पूर्व मुखिया भुवनेश्वर साह ने लोगों को संबोधित करते हुए जागरूक रहने और स्वस्थ रहने को कहा। पूर्व सरपंच मो शाहिद हुसैन सिद्धकी ने अपने संबोधन में सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान को चलाने का बात रखा। ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ रूपेश कुमार साह ने बताया कि आमजन अगर साथ देंगे तो हमलोग प्रत्येक पंचायतों में जागरूकता को लेकर कैंपेनिंग करेंगे।
वही संगठन के सचिव शिवेश कुमार ने कहा कि सुरसंड पहली बार एेसा सफल कार्यक्रम हुआ है जिसमें सभी प्रकार का जांच मुफ्त में हुआ है। मौके पर डॉ ए ए कादरी जयशंकर प्रसाद, हेमेंद्र कुमार, डॉ प्रेमचंद्र, रामनाथ साह, कुंदन कुमार, हिमांशु झा, सुधीर कुमार, वैधानाथ कुमार, मो शहनवाज आलम, चंदन पंजीयार, उदय प्रभाकर, नन्दू पटेल, मदन ठाकुर, अजय यादव समेत सैकड़ों लोगों मोजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.