न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल का घोड़ासहन एवम चिरैया प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया उद्धघाटन
रणधीर कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: प्रखण्ड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखाना में रविवार को न्यू इण्डियन पब्लिक हाई स्कूल का विधिवत उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख नागेन्द्र यादव व चिरैया प्रमुख अच्छेलाल प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वही मौके पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व् समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश प्रसाद व मंच संचालन रजत सर ने की वही प्रखण्ड प्रमुख श्री यादव ने स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पंचायत में शिक्षा की बहुत कमी थी जो आज इस विद्यालय के खुलने से पूरा हो गया, यह इस क्षेत्र के लिए गौरवशाली बात है।
विद्यालय के डायरेक्टर रामाकांत मिश्रा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि विद्या के बिना मनुष्य पशु के समान है, जब तक मनुष्य को गुणवत्तापूर्ण विधा नही मिलता तब तक एक अचे समाज की परिकल्पना नही की जा सकती।
मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक भोलाशंकर तिवारी,चंद्रभूषण मिश्रा, भारतभूषण मिश्रा, रणधीर कुमार, अलाउद्दीन सर,सन्तोष सर,बिरेन्द्र सर,सहित दर्जनों शिक्षविन्द व् स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.