Breaking News

सारण : देश भक्ति की सच्ची पाठशाला भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण

सारण : गड़खा सरायबक्स स्तिथ संत जोसेफ्स एकडेमी में 07-02-20 से संचालित प्रथम सोपान परीक्षण शिविर स्काउट  और गाइड का समापन हुआ ।इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
-
माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश और वशिष्ठ अतिथियों के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विभु वैभव सिंह उपस्थित हुए। सभा को संबोधित करते हुए। राजाजी राजेश ने स्काउट गाइड शिक्षा को शिक्षा का एक अभिन्न अंग बताया। उन्होंने अपने संबोधन में देशभक्ति की सच्ची पाठशाला भारत स्काउट और गाइड को बताया तथा सभी विधालय के बच्चों के लिए अनिवार्य बताया जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भारत स्काउट और गाइड  के स्वयंसेवको द्वारा की गई सराहनीय सेवा को  उलेखित किया तथा सभी पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों को उत्कृष्ट कार्य हेतु धन्यवाद दिया। तथा सभी नागरिकों को अपने बच्चों स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा अनिवार्य रुप से देश के लिए अनुशासित नागरिक बनने हेतु प्राप्त करने में सहयोग करने की अपील की ।वही संत जोसेफ्स एकडेमी के सचिव डॉ० देव कुमार सिंह ने अपने विद्यालय में स्काउटिंग गाइडिंग के संचालन से बच्चों में नैतिक विकास की बात कही।कार्यक्रम को संबोधन में विधालय के निदेशक श्री राज कुमार सिंह ने बच्चों को प्रथम शिविर से प्राप्त प्रशिक्षण को अपने जीवन मे उतारने की बात कही तथा अपने लक्ष्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना तथा जीवन में अच्छे नागरिक बनने की बात कही।सभा को संबोधित करते हुए युवा समाज सेवी श्री संजीव कुमार चौधरी ने अनुशासित,चरित्रवान नागरिकता  हेतु स्काउट गाइड शिक्षा प्रत्येक बच्चों के लिए  अनिवार्य बताया तथा शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले विद्यालय प्रधान श्री राहुल  सिंह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षु द्वारा विभिन्न प्रकार के देश भक्ति और सर्व  शिक्षा संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया । 

इस अवसर पर  ईश्वरीय उच्च विद्यालय बसंत के स्काउट मास्टर श्री अम्बुज कुमार झा,आशीष रंजन चौहान ने भी सभा को संबोधित किया।

 इस अवसर पर शिविर प्रधान श्री आलोक रंजन,शिविर सहायक अमन राज ,जयप्रकास कुमार कुमारी ,रितिका कुमार शिविर  के संचालन में सहायता कर रहे राष्ट्रपति स्काउट अंकित  कुमार श्रीवास्तव,राज्यपुरस्कार स्काउट अमन सिंह, विकास कुमार, सुमित सिंह,दीपू कुमार,चंदन पंडित उपस्तिथ रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.