Breaking News

सारण : जेपीयू छात्रों में भारी आक्रोश, समय से नहीं मिल पा रही डिग्री प्रमाण एवं अंक प्रमाण पत्र

!! समय पर काउंटर नहीं खुलने एवं कई महीनों बाद भी डिग्री प्रमाण पत्र, अंकफत्र नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा !!



-
छपरा : सारण में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला इकाई के छात्र नेताओं ने जेपी विश्वविद्यालय का दौरा किया।
विश्वविद्यालय कैंपस में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था, परीक्षा विभाग एवं डिग्री सेल काउंटर पर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ लगी हुई थी।
एआईएसएफ संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने जब छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना तो पता चला कि दर्जनों छात्र डिग्री प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र के लिए कई महीनों से विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं, छात्रों की बातों को सुन छात्र नेताओं को भी बहुत गुस्सा आया, जिसके बाद  एआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में  छात्रों ने विश्वविद्यालय कैंपस में जोरदार हंगामा कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी  किया। संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र-छात्राएं लगातार डिग्री प्रमाण-पत्र एवं अंग प्रमाण-पत्र के लिए रोज-रोज विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। छात्रों को समय से डिग्री प्रमाण एवं अंक प्रमाण-पत्र नहीं मिल पा रहे हैं, कई छात्रों ने डिग्री प्रमाण पत्र होम डिलीवरी  करने हेतु अप्लाई किया है लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिला। जिससे छात्रों में काफी रोष व्याप्त है। समय पर डिग्री प्रमाण पत्र काउंटर नहीं खुलती, विश्वविद्यालय का साइट सही ढंग से काम नहीं करता, जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट नहीं खुलने, वेबसाइट की गति धीमी होने के कारण सैकड़ों छात्र अब भी स्नातक द्वितीय खंड (2017-20) के परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हैं। राज्य उपाध्यक्ष  राहुल कुमार यादव ने विश्वविद्यालय कुलपति को एक पत्र देकर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग किया है कि द्वितीय खंड 2017-20 के परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित छात्रों के हित में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि दस दिन और विस्तारित किया जाए, ताकि छूटे हुए छात्र-छात्राएं समय रहते अपना परीक्षा फॉर्म भर सकें।  राज्य उपाध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने रवैये में जल्द सुधार नहीं लाता है तो हम सभी मिलकर जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विश्वविद्यालय कैंपस में डिग्री सेल काउंटर पर हंगामा करने वालों में मुख्य रूप से फिरोज आलम, नीतू कुमारी, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, रंजन कुमार, विकांत सिंह, राहुल कुमार, मुकुल कुमार,मन्टू कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, मंटू कुमार सिंह, मुकेश कुमार यादव, उपेंद्र कुमार,दलजीत कुमार,चंदन कुमार, पंकज मिश्रा, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.