 |
| ज्ञापन देते शिक्षक |
 |
| - |
नियोजित शिक्षकों द्वारा 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान किया गया है। जिसको लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई घोड़ासहन द्वारा बुधवार को बीडीओ व बीईओ को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त तिथि से सभी शिक्षक विधालयो में पूर्ण रूपेण तालाबंदी कर अनिश्चितत कालीन हड़ताल पर रहेंगे। 15 फरवरी को संध्या 4 बजे से बीआरसी से अम्बेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायगा। मौके पर अध्यक्ष मण्डल के राहुल सिंह सहित संतोष सिंह, मुन्ना राम, रत्नेश कुमार, मुकेश कुमार, हाफिजुर रहमान, प्रकाश कुमार, नुरुल होदा, परवेज आलम, श्याम किशोर, जीतेन्द्र कुमार, ज्याउल होदा, विजय राम, संजय कुमार, बृजेन्द्र कुमार के साथ साथ अन्य शिक्षक मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.