Breaking News

रामगढ़वा : श्री श्री 108 सीता राम नाम जाप महायज्ञ के 1100 कलश जलयात्रा के साथ श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

महायज्ञ में मुख्य अतिथियों ने लिया भाग,भगवान से किया प्रार्थना

एम० कुमार/रामगढ़वा



रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव मठ के स्थानों पर आयोजित दस दिवसीय श्री श्री 108 श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ को लेकर मंगलवार को सैकड़ों की संख्याओं में 1100 सौ कुवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश जलयात्रा सह शोभायात्रा निकाला।
इस महायज्ञ संत पुजारी बाबा अयोध्या से चलकर रामगढ़वा की पावन धरती पर श्री श्री 108 महाराज आर्चय श्याम शंकर जी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ दो-चार पहियां वाहनों के बीच ग्यारह सौ कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जयकारे के साथ थाना चौक,महाबीर मंदिर, गोला रोड,शंकर मंदिर, रामजानकी मंदिर होते हुएं नौकठवा तिलावे नदी के समीप जलभोझी कर उसके बाद यज्ञ स्थल तक स्थापित की गई।

यज्ञ के यज्ञाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित श्याम शंकर जी ने बताया कि यह यज्ञ 25 फरवरी से 05 मार्च तक महायज्ञ के पूजा-पाठ सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ विश्व की शांति, अपनी मनोकामना इक्षा,व कल्याण के लिए होता हैं।
वही महायज्ञ कोषाध्यक्ष सुनिल तिवारी ने बताया कि दस दिवसीय महायज्ञ में भक्तों के लिए सुबह-शाम श्रृषिँ मुनि का प्रवचन और रात्रि को रामलीला का आयोजन किया जायेगा।वही जलयात्रा में पुलिस प्रशासन की निगरानी टीका।
महायज्ञ के मुख्य अतिथि सुगौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उम्मीदवार बबलू मिश्रा, ओमप्रकाश सहनी,एवं प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव सहित अन्य नेतागण हैं।

मौके पर महायज्ञ कर्ता अध्यक्ष मुखिया पति बरकतुल्लाह, उपाध्यक्ष छोटू तिवारी, कोषाध्यक्ष सुनिल तिवारी, सचिव मदन ओझा,पूजाकर्ता बीरबहादुर साह,महेश ओझा,अवध साह,रमेश दास, सदस्य डबलु पांडेय, रामप्रकाश ठाकुर इत्यादि सैकड़ों की संख्याओ में महिला,पुरूष,बच्चों, एवं पंचायतों से आवे हुएं श्रद्बालु भक्तजनों ने जलयात्रा में मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.