Breaking News

रामगढ़वा : पुलिस ने योगवलियां से फरार एक कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के योगवलियां गांव से सोमवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
उक्त बातों की जानकारी पृष्ठी करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने मंगलवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई वारंटी एवं फरार व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कुर्की वारंटी फरार व्यक्ति में योगवलियां गांव के निवासी छड़क यादव के पुत्र कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया हैं।

उन्होंने कहां की कुर्की वारंटी केस के आरोप में फरार चल रहे थे।जिसमें कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं। मौके पर थाना एस.आई अशोक सिंह चकुदार संजय सिंह एवं सैप जवान,सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.