रामगढ़वा : पुलिस ने छापेमारी कर खरकटवा एवं उच्चीडीह गांव से फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा
पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया गया कि पलनवा थाना क्षेत्र के खरकटवा गांव एवं उच्चीडीह गांव से सोमवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
उक्त बातों की जानकारी पृष्ठी करते हुएं थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई वारंटी एवं फरार व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।
उन्होंने बताया कि कई महीनों से फरार चले रहे वारंटियों की गुप्त सूचना के आधार छापेमारी के दौरान में गिरफ्तार इस्तीहार वारंटी में खरकटवा गांव के निवासी शंकर पंडित और वही एनबीडब्ल्यू वारंटी में उच्चीडीह गांव के निवासी प्रभु पासवन को गिरफ्तार किया।फरार वारंटी केस के आरोप में फरार चल रहे थे।
जिसमें शंकर पंडित और प्रभु पासवन दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं। मौके पर थाना एस.आई किशोर कुमार,विजय कुमार एवं चकुदार सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.