Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रक्सौल भेलाही हाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम को लेकर सीमा बल प्रभारी एवं जिला पार्षद ने दीप-प्रज्वलित कर किया उद्घाटन


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्‍सौल प्रखंड के क्षेत्र के भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्‍च विधालय के प्रांगण में शनिवार को सशस्‍त्र सीमा बल 47वी वाहिनी के ए कम्‍पनी द्वारा सिविक एक्‍शन प्रोग्राम नये साल की शुभारंभ सीमा बल प्रभारी कमान्डेंट प्रियव्रत शर्मा एवं रक्सौल क्षेत्र सं०1 से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार और मंच पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्‍वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया। वही कार्यक्रम में उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव पटेल उफं भुवन पटेल,हाई स्कूल प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह,

इंद्रजीत पटेल,प्रो०अलाउद्दीन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सम्बोधित करते हुए बताया कि सिविक एक्‍शन प्रोग्राम नये साल 2020 मे सशस्‍त्र सीमा बल द्वारा रक्‍सौल क्षेत्र के किसानो को कृषि यंत्र हसुआ,खुरपी,कुदाल,सब्‍जी का बीज वितरण किया। इस सिविक एक्‍शन प्रोग्राम मानव चिकित्‍सक द्वारा क्षेत्र के सभी लोगो का इलाज किया गया साथ मे पशु चिकित्‍सको द्वारा क्षेत्र के पालतू मवेशियो का इलाज कर  दवा वितरण किया गया। 
इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओ के बीच खेलकूद  बाॅलीबाॅल,म्‍युजिकल चेयर,पेन्‍टिग,दौड प्रतियोगिता किया जिसमे प्रतियोगिता में सफल आये हुए छात्र छात्राओ को सशस्‍त्र सीमा बल के कमान्‍टेड प्रियव्रत शर्मा ,मुख्‍य अतिथि जदयू जिलाध्‍यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल,एवं  जिला पार्षद इन्‍द्रासन कुमार द्वारा विजेताओं को मेडल,मोमेन्‍टो सर्टिफिकेट देकर प्रदान किया गया साथ मे पेन, कॉपी, बिस्‍कुट, बाॅल, कैरम बोर्ड देकर भी  सम्‍मानित किया गय।

कार्यक्रम के साथ-साथ  सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान जल जीवन हरियाली के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए नथुनी दुर्गा उच्‍च विधालय मे मानव श्रृखला बनाकर सभी लोगो को जागरूक किया गया।
खबर की जानकारी जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने दी।मौके पर सशस्‍त्र सीमा बल  इन्‍सपेक्‍टर चन्‍द्रसेन कुमार,सुमित कुमार,भेलाही थानाध्यक्ष संतोष कुमार,अस्‍मिता सोम,अशोक पटेल,व अन्‍य सभी क्षेत्र के ग्राणीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.