Breaking News

घोड़ासहन: नियोजित शिक्षक संघ ने मानव श्रृंखला से बहिष्कार का लिया फैसला


राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी...

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:  
बिहार में 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली को लेकर बनने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने ले जहाँ सारा सरकारी महकमा लगा हुआ है तो वही दूसरी तरफ बिहार के नियोजित शिक्षक संघो के द्वारा मानव श्रृंखला का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है. जिसको ले कर शनिवार को बीआरसी परिसर में शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गयी।

जिसमें 19 जनवरी 2020 को पूरे बिहार में बनने वाले मानव श्रृंखला को बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया, शिक्षकों ने एक स्वर में कहा की जब तक सरकार द्वारा हम लोगों को समान कार्य के बदले समान वेतन नहीं मिल जाता तब तक हमारी मांगे जारी रहेगी. 

वहीं शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि हम पेड़ भी लगाएंगे जल भी बचाएंगे लेकिन मानव श्रृंखला में नहीं जाएंगे. हम घर पर ही पेड़ लगाएंगे और सरकार के मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे..... मौके पवन कुमार , राहुल सिंह, गोपाल यादव, मुकेश सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक लोग उपस्थित थे !!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.