Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में मानव श्रृंखला को लेकर जागरूकता के लिए बीडीओ ने निकाला कैण्डल मार्च


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार स्तरीय महापर्व मानव श्रृंखला 19 जनवरी दिन  रविवार को समय साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे अपराह्न तक मानव श्रृंखला मनाया जायेगा। यह मानव श्रृखंला रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई रितु राज इंटरप्राइजेज एन.एच 28 सड़क यातायात से लेकर सुगौली रास्ते भैसड़ा सड़क तक दोनों हाथों को मिलाकर मानव श्रृंखला को महापर्व मनाया जायेगा। 

उक्त बातों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दी। वही बीडीओ के नेतृत्व में मानव श्रृंखला को लेकर सफल बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर एक महीनों से लगातार कार्यक्रम की बैठक किया। प्रखंड क्षेत्र में सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, जनवितरण प्रणाली, शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,प्रखंड अधिकारी एवं कर्मियों अन्य विभागीय के साथ बैठक कर मानव श्रृंखला में शामिल हो, साथ-साथ इसे सफल बनाये जायें।
वही मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों को जागरूकता करने के लिए शनिवार को कैण्डल मार्च निकाली गई।

कार्यक्रम कैण्डल मार्च शुरुआत प्रखंड कार्यालय से लेकर रामगढ़वा बाजार होते हुएं मानव श्रृंखला के नारे लगाते हुएं वापस प्रखंड कार्यालय तक समापन्न की गई। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पप्पू कुमार, बीसीओं राजीव रंजन तिवारी, प्रखंड सहायक रामाधार कुशवाहा, सुधीर कुमार, सहित सभी कार्यपालिका सहायक एवं कर्मियों लोग मौजूद उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.