घोड़ासहन में शनिदेव की मंदिर स्थापना को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: जिले में पहली बार बनकर तैयार हो रहे शनिदेव के मंदिर के स्थापना को लेकर बुधवार को गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया, कलश यात्रा में विभिन गाँव से हज़ारो के संख्या माथे पर कलश लिए श्रदालु शामिल थे। शनिदेव महाराज के भक्त काले वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा में शामिल थे।
कलश यात्रा बुधवार की सुबह वीरता चौक अवस्थित कुसमारी घाट से निकली जो पूरे नगर भर्मण कर गोविनपुर स्थित चारधाम मंदिर के पास अरुणा नदी से जल भर कर पुनः नवनिर्मित शनिदेव मंदिर के प्रांगण में पहुची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शनिदेव देव जी महाराज का यझ की विधिवत शुरुआत हुई।
वही यझ समिति के अध्य्क्ष रमेश शाह ने बताया कि शनिदेव महाराज का यह यझ जिले में संभवत प्रथम बार लग रहा है जिसका समापन शनिवार को नगर भर्मण के साथ होगा साथ ही 4 दिवसीय मेले का भी शुरुवात हुआ जिसमें टावर झूला ब्रेक डांस मौत का कुआँ सहित अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध है ,कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घोड़ासहन थाना के दर्ज़नो जवान शामिल थे ।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.