वसंत पंचमी के अवसर पर भी खुले रहेंगे घोड़ासहन विधुत सब डिवीज़न के कैश काउण्टर
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण):
उपभोक्ताओं के बेहतर सुविधा के मद्देनजर बसन्तपंचमी के अवसर पर गुरुवार को घोड़ासहन विधुत सब डिवीजन के अधीन आने वाले सभी कैश जमा काउंटर खुले रहेंगे।
इसकी जानकारी देते घोड़ासहन विधुत सब डिवीज़न के सहायक विधुत अभियन्ता (एसडीओ) मधुकर वनमाली ने बताया,सहायक विधुत अभियंता ने आगे बताया कि यह निर्णय ग्रामीण एवम शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के ध्यान में रख कर लिया गया है।
घोड़ासहन सब डिबिजन के अन्तर्गत आने वाले घोड़ासहन, छौरादानो और अदापुर उपकेंद्र के कैश काउंटर खुले रहेंगे। छौरादानो क्षेत्र के सभी उपभोक्ता छौरादानो उप केंद्र में जा कर पैसा जमा कर सकते है। इसके साथ ही मीटर रीडर के द्वारा भी डोर टू डोर बिलिंग और कलेक्शन कार्य किए जाएंगे ।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.