सारण : सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितता की जद यू मीडिया सेल के जिला संयोजक ने की जिलाधिकारी से उच स्तरीय जाँच की माँग
![]() |
| - |
छपरा (सारण) जिला कार्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल छपरा -2 के द्वारा बनीयापुर प्रखड के हरपुर पंचायत के ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजनान्तर्गत बने सड़क में व्यापक अनियमितता की गयी है।सड़क का नाम बदल कर कार्य अपेक्षा के विपरीत कराया गया।जो समय से पहले कई जगह सड़क टूट गया है।ग्रामी कार्य विभाग कार्य प्रमंडल छपरा -2 के जिला अभियंता मिली भगत से सरकारी राशि का बनदर वाट किया गया है
इस मामले में जिला जद यु मिडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर कहा है कि हरपुर लिंक रोड से ।अमरुधि टोला सनिचरा बाबा तक बने कार्य में अनियमितता की गयी है।जंहा संवेदक राज्य पथ निर्माण एजेंसी के संवेदक राहुल कुमार पंकज के द्वारा कराया गया।कार्य 6 माह पूर्व पूर्ण हो चूका है।जो शनिचरा बाबा के समीप टुटगया है जिससे राहगीरों को कठिनाई हो रही है आवागमन बाधित है।घटिया सामग्री का प्रयोग के कारण सड़क टूट गया है।वही सरक का नाम भी बदल दिया गया है।जिससे सरकार की बदनामी होती है जो जाँच का विषय है।उन्होंने जाँच की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.