Breaking News

गणतंत्र दिवस को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेनों में चलाया गया सर्च अभियान


राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी....


घोड़ासहन पूर्वी चंपारण:
इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखण्ड पर आगामी गणतंत्र दिवस(26 जनवरी)के मद्देनजर गुरुवार को आरपीएफ एवं जीआरपी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी को लेकर संयुक्त रूप से ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया गया।

इस दौरान घोड़ासहन आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह ने बतलाया की वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में ट्रेन संख्या 75230 रक्सौल समस्तीपुर एवं 75233 रक्सौल सीतामढ़ी सवारी गाड़ी में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमे जीआरपी घोड़ासहन के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार राय एवं आरपीएफ आउट पोस्ट घोड़ासहन के द्वारा सीमावर्ती रेलखंडों पर सुरक्षा व्यवस्था के चौकसी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति एवं लावारिस वस्तुओं पर विशेष नज़र रखी जा रहा है साथ ही ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है.सर्च अभियान में मुख्य रूप से आरपीएफ के विजय कुमार सिंह, विकास यादव जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार राय सहित जीआरपी एवम आरपीएफ के अन्य जवान शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.