आरपीएफ के द्वारा घोड़ासहन स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी....
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया!जागरूकता अभियान के दरम्यान रेलवे द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 182 के बारे में यात्रियों को विस्तारपूर्वक समझाया गया.
ट्रेनों में मुसीबत पड़ने के दौरान किसी भी समय 182 डायल कर अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं. वही ट्रेनों में नशा खुरानी गिरोह से सावधान रहने के लिए यात्रियों को बतलाया गया.
घोड़ासहन आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को बतलाया कि अनजान व्यक्तियों के द्वारा दिए जाने वाला किसी भी प्रकार के खाद्य सामग्री को ट्रैन में सेवन नही करने तथा अनजान एवम संगदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल सूचना देने सहित अन्य जानकारियों को बताया गया ,वही जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव सहित अन्य आरपीएफ के जवान शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.