रामगढ़वा : कुर्की वारंटी एवं दहेज प्रथा हत्याकांड में पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी एवं सिगासनी पंचायत के नन्दलाली गांव में पुलिस ने गुरुवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शुक्रवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश के आदेशानुसार भेजी गई कुर्की वारंटी एवं दहेज प्रथा हत्याकांड में फरार में दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कुर्की वारंटी व्यक्ति में मंगलपुर पटनी गांव के निवासी चोकट यादव का पुत्र पवन यादव को और दुसरा दहेज-प्रथा हत्या कांड(304 बी) में फरार सिगासनी (नन्दलाली गांव) के निवासी स्व0 महावीर यादव का पुत्र विरेन्द्र यादव हैं।
यह दोनों व्यक्ति कई महीनों से फरार चल रहा था। जिसको गुप्त सूचना के आधार प्राथमिकी दर्ज में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर थाना अवधेश सिंह एस.आई लालजी पंडित एवं सैप जवान सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.